PGDCA पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का एक कम्प्यूटर डिप्लोमा कोर्स है, जो कि DCA से एक लेवल ऊपर का कम्प्यूटर कोर्स है। पीजीडीसीए कोर्स में आपको कम्प्यूटर से जुड़ी बेसिक जानकारी से लेकर एडवांस लेवल तक की जानकारी प्रदान की जाती है। 
पीजीडीसीए में ऑपरेटिंग सिस्टम, कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग, वेब प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली, आईटी, इंटरनेट, वेब डिजाइनिंग जैसे कम्प्यूटर एप्लीकेशन और आईटी के सम्बन्धित विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है।
वह छात्र जो कम्प्यूटर एप्लिकेशंस में रूचि रखते है, पीजीडीसीए डिप्लोमा कोर्स के जरिए प्रोफेशनल ज्ञान प्राप्त कर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। यह सर्टिफिकेट निजी अथवा सरकारी क्षेत्र में एक अच्छी नौकरी प्राप्त करने में सहायक होता है।

PGDCA के लिए क्या योग्यता होनी आवश्यक है?
PGDCA एक हाई लेवल कम्प्यूटर डिप्लोमा कोर्स है। कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन वही छात्र कर सकते है। जिनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री हो, जैसे कि BA , B.SC ,B.COM., BBA आदि। कुछ यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन में न्यूनतम अंक 50% मांगे जाते है तो कुछ यूनिवर्सिटी में 45% अंक वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिल जाता है।
पीजीडीसीए कोर्स कितने समय का होता है?
पीजीडीसीए डिप्लोमा कोर्स 1 वर्ष की अवधि का होता है। जिसे 6-6 महीने के दो सेमेस्टर में बांटा गया है। 

PGDCA कोर्स के लिए आवश्यक दस्तावेज -
1. स्नातक अंतिम वर्ष मूल अंकसूची की छायाप्रति (दो प्रति)
2. 12वीं मूलअंकसूची की छायाप्रति (दो प्रति)
3. 10वीं मूलअंकसूची की छायाप्रति (दो प्रति)
4. आधार कार्ड की छायाप्रति (दो प्रति)
5. नवीन पासपोर्ट साइज़ फोटो (दो नग)

PGDCA Course Fees-
PGDCA कोर्स की फीस विभिन्न संस्थाओं में अलग-अलग हो सकती है। लेकिन हमारी संस्थान में यह फीस केवल 12000 रू. रखी गई है |

PGDCA Course Syllabus-
इस कोर्स का सिलेबस डाउनलोड करने के लिये उपरोक्त डाउनलोड सेक्शन में क्लिक करके सिलेबस प्राप्त कर सकते है |
या सिलेबस के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करे - 
PGDCA I Sem.pdf
PGDCA II Sem.pdf